लद्दाख क्षेत्र में शीघ्र ही औद्योगिक परिसम्पत्तियां शुरू की जायेंगी- चैरिंग दोरजे
5 Dariya News
श्रीनगर 26-May-2017
सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री चैरिंग दोरजे ने आज कहा कि सरकार लद्दाख तथा कारगिल के सीमावर्ती जिलों में स्माल सकेल इंडस्ट्रीज़ डवेलपमेंट कारपोरेशन लिः (सिकॉप) के माध्यम से औद्योगिक परिसम्पत्तियां स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।मंत्री ने यह बात आज लद्दाख स्वयत्ता पहाडी विकास परिशद (एलएएचडीसी) लेह के मुख्य कार्यकारी कौसिंलर डॉ सोनम दावा तथा कारगिल के सीईसी काचू अहमद अली खान के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में राज्य के रेगिस्तानी क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास हेतु सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों पर चर्चा की गई। लेह तथा कारगिल के सीईसी ने लद्दाख क्षेत्र में सीकॉप के माध्यम से औद्योगिक परिसम्पतियां स्थापित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम की सराहना की।मंत्री ने एलएएचडी परिशदों को स्थलों की निशानदेही करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि इस कदम से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा तथा उनकी प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन औद्योगिक इकाईयों को शुरू करने से राज्य में एक नया बदलाव आयेगा।