5 Dariya News

उमा भारती ने कोलकाता में गंगा घाटों का निरीक्षण किया

5 Dariya News

कोलकाता 26-May-2017

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कोलकाता के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। केंद्र सरकार के 'नमामि गंगे' (राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन) कार्यक्रम के क्रियान्वयन का आकलन करने के लिए जल संसाधन मंत्री पांच राज्यों की 15 दिवसीय यात्रा पर हैं। नमामि गंगे के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, "उमा भारती ने कोलकाता में गंगा नदी के घाटों की सफाई के निरीक्षण के लिए दौरा शुरू कर दिया है।"इस दौरान, नमामि गंगे के अधिकारी, केंद्रीय भूजल समिति तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। काशीपुर घाट पर शुक्रवार शाम मंत्री परियोजना के साझेदारों तथा लोगों से मुलाकात कर सकती हैं।