5 Dariya News

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्शक ने राज्यपाल को जानकारी दी

5 Dariya News

श्रीनगर 22-May-2017

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्शक मुनीर खान ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल एन. एन. वोहरा से भेंट की। खान की पदभार संभालने के बाद राज्यपाल के साथ यह पहली भेंट थी।खान ने राज्यपाल को घाटी, विशेशकर दक्शिण कश्मीर में भीतरी सुरक्शा स्थिति की जानकारी दी। सभी स्तरों पर सतर्कता बनाए रखने की सलाह देते हुए राज्यपाल ने खान को बड़े पैमाने पर लोगों के समक्श पेश आ रही समस्याओं को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।राज्यपाल ने आईजीपी से छात्रों के शैक्शणिक कार्यक्रम किसी भी परिस्थिति में बाधित न होन और उन प्रभावों से प्रतिरक्शित हैं, जो उनके शैक्शिक करियर को प्रभावित कर सकते हैं, पर भी विशेश ध्यान देने के लिए कहा।