5 Dariya News

बी एस एफ और पंजाब पुलिस द्वारा कैनेडा और पाकिस्तान से संपर्क वाले 2 आंतकवादी सीमा क्षेत्र से गिरफतार

पंथ विरोधी नेता थे निशाने पर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-May-2017

बी एस एफ और पंजाब पुलिस ने रविवार को  एक संयुक्त कार्रवाई में कैनेडा और पाकिस्तान से संपर्क रखेन वाले एक आंतकवादी  गिरोह का सफाया करते हुये 2 आंतकवादियों  को गिरफतार किया है ‘पंथ के दुशमनों ’ को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद भी बरामद किया है जिसमें 1 एक-47 असाल्ट राइफल, 5 हैंड ग्रेनेड, एक एम एम पिस्टल, 5 पिस्टल और विभिन्न हथियारों के 450 राउंड जीवित कारतूस शामिल है, इन आंतकवादियों को भारत-पाक सीमा से उस समय गिरफतार किया गया जब वह पाकिस्तान से भारतीय सीमा में भेजे गये हथियारों को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे।गिरफतार आंतकवादियों की पहचान मान सिंह (40) और शेर सिंह (28) क्रमश: श्री हरगोबिंदपुर (गुरदासपुर) और करतारपुर (जालंधर) के  तौर पर की गई है।शुरूआती जांच में आंतवादियों ने यह जानकारी दी कि ओनटेरियो, कैनेडा स्थित एक गर्मखयाली सिख गुरजीवन सिंह गत् 6 माह दौरान दो बार पंजाब आया और उसने पाकिस्तान में अपने खालिस्तानी संपर्को द्वारा इस कार्रवाई के लिये हथियार और गोला बारूद का बंदोबस्त किया। इन दोनों आंतकवादियों ने यह भी बताया कि गुरजीवन सिंह गत् दो वर्षो से उनके संपर्क में थे और उसने पंजाब में आंतकवादी हमले करने के लिये उनको प्रेरित किया था।

उन्होंने  यह भी प्रगटावा किया कि गुरजीवन सिंह ने पंजाब के गत् दो दौरों दौरान उन्हें ए.के .-47 राईफलों समेत हथियारों को चलाने संबंधी प्रशिक्षण दिया। दोनों आतंकवादियों ने पूछताछ दौरान यह भी खुलासा किया कि वह गुरजीवन सिंह के साथ हथियारों की प्राप्ति के लिए उत्तरप्रदेश भी गए थे पर इस कार्य में असफल रहे। इस उपरांत गुरजीवन सिंह ने पाकिस्तान  में अपने खालीस्तानी संपर्कों और आई एस आई आकाओं द्वारा उनके लिए हथियार और गोली-सिक्के का प्रबंध करने का वायदा किया था।पूछताछ दौरान मान सिंह ने माना कि वह कई बारी पाकिस्तान गया और वहां के कुछेक खालीस्तानी के साथ संपर्क में था।पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई दौरान हथियार व गोली-सिक्का भारत-पाकि सीमा के समीप दबा हुआ मिला तथा संदिग्ध उसे हासिल करने के लिए कोशिश कर रहे थे। दोनें आतंकवादी रविवार की प्रात: को उस सीमा क्षेत्र में पहुंचे पर उन्हें हथियार दबे होने वाले स्थान ढूंढने की कोशिश करते बी एस एफ ने काबू कर लिया।हथियारों की प्राप्त हुई इस खेप में पांच 7.62 एम एम पिस्तौल, उनके 9 मैगज़ीन तथा 205 जिंदा कारतूस, दो मैगज़ीनों व 77 जिंदा कारतूसों के साथ एक 9 एम एम पिस्तौत, तीन मैगज़ीनों और 257 जिंदा कारतूसों के साथ एक ए.के. 47 राईफल, दो मैगज़ीनों के साथ एक एम पी 9 राईफल, पांच हैंड ग्रेनैड, 39 कारतूसों के साथ एक 32 बोर रिवाल्वर, एक मैगज़ीन व 17 जिंदा कारतूसों के साथ एक 315 बोर राईफल शामिल थे।इन गिरफतार किए गए व्यक्तियों से ओर पूछ-ताछ जारी है तथा गुरजीवन सिंह के दौरों संबंधी इमीग्रेशऩ रिकार्ड प्राप्त किया जा रहा है।