5 Dariya News

एल सी ई टी द्वारा पौधे लगाने की मुहिम शुरू

वातावरण को बचाने के लिए आयोजित सैमीनार के दौरान विद्यार्थियों को वातावरण प्रेमी बनने की की अपील

5 Dariya News

लुधियाना 21-May-2017

लुधियाना कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलाजी, कटानी कलां द्वारा पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई , जिसका उदघाटन एलसीईटी के चेयरमैन विजय गुप्ता  ने किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को वातावरण की संभाल के लिए जागरूक करन के मंतव्य के साथ कैंपस में एक सैमीनार का भी आयोजन किया गया। जिस में एल सी ई टी  के प्रिंसिपल डा. पवन कुमार, डायरैक्टर डा. जे एस सोहल समेत अलग अलग विभागों के मुखियों ने विद्यार्थियों को सबंधित विषय पर जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थीयों द्वारा क्लाज मेकिंग और पोस्टर मेकिंग के मुकाबलें भी करवाए गए।इस मौके चेयरमैन विजय गुप्ता  ने कहा कि हमे पर्यावरण की संभाल के लिए पूरे जागरूक होना चाहिए और सरकार द्वारा भी पंजाब भर में पौधे लगाकर और उनकी सही संभाल से बिगड़ रहे पर्यावरण को संतुलित करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें सभी को हिस्सा लेना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हम पर्यावरण की संभाल नही करेगें तो हमें विष्य में बुरे नतीजे सहने पड़ेगें। डायरैक्टर डा. जे एस सोहल ने बताया कि एल सी ई टी पर्यावरण की संभाल के लिए अपना भरपूर योगदान देता है और हर साल ग्रुप द्वारा पौधे लगाए जाने है।  उन्होंने कहा कि पौधे-वृक्ष ने सिर्फ पर्यावरण की सही संभाल करते है बल्कि हमारे आस-पास खूबसूरती में चार चांद लगाते है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस लहर का मु य मकसद विद्यार्थीयों को प्रदूषण से होने वाले नुकसान के साथ साथ पौधे भी लगाने के लिए प्रेरित किया।