5 Dariya News

बुद्धिजीवी वर्ग का समाज की तरक्की में अहम योगदान :अमित शाह

लॉ भवन में शहर के बुद्धिजीवियों से हुए रूबरू

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-May-2017

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रबुद्ध नागरिकों से मिले फीडबैक के आधार पर काम करते हुए भाजपा और मजबूत होकर उभरेगी। अमित शाह आज चंडीगढ़ प्रवास के दौरान स्थानीय सैक्टर-37 स्थित लॉ भवन में शहर के बुद्धिजीवियों से रूबरू थे। इस बैठक में चंडीगढ़ के व्यापारी, कर्मचारी, प्रोफैशनल्ज, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी आदि शामिल थे।अमित शाह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का मूल मंत्र उस पार्टी का सिद्धांत, आंतरिक लोकतंत्र और संकल्प होता है। भाजपा इन्हीं तीन मूल्यों को निर्वहन करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में एक हजार से अधिक राजनीतिक दल हैं लेकिन आंतरिक लोकतंत्र की मजबूती के मामले में भाजपा सबसे आगे है।आज देश के कई राज्यों में पार्टियां परिवारवाद की भेंट चढ़ गई हैं लेकिन भाजपा आंतरिक लोकतांत्रिक ताकत की बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। जिसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चयन चुनाव के माध्यम से होता है। 

उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग का किसी भी समाज की तरक्की में अहम योगदान होता है। बुद्धिजीवी वर्ग से मिलने वाले मूल्यवान विचार देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई विभाजन नहीं है, सभी लोगों को लोकतांत्रिक प्रणाली से अपने विचार रखने का अधिकार है।उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना राष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर की गई थी। इतिहास गवाह है कि पंडित दीदयाल उपाध्याय से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के नेताओं ने हमेशा समाज व राष्ट्र हित को पहल दी है।इससे पहले चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि देश में यह पहली बार हो रहा है जब सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देशभर का दौरा करके प्रबुद्ध नागरिकों से विचार विमर्श कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रभारी प्रभात झा, महामंत्री डॉ.अनिल जैन, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद सुधा यादव, चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, मेयर आशा जयसवाल, महासचिव चंद्रशेखर, मीडिया विंग के प्रभारी रविंद्र पठानिया समेत कई नेता मौजूद थे।