5 Dariya News

सिटी ब्यूटीफुल में अमित शाह का पहली बार रोड़ शो

बारिश के बाद खुशगवार मौसम में हजारों लोगों ने दिखाया उत्साह , काफिले में शामिल हुए मोटरसाइकिल,गाडिय़ां व अन्य वाहन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-May-2017

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पहली बार सिटी ब्यूटीफुल में आयोजित किए गए रोड़ शो में भाग लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अमित शाह आज सुबह जैसे ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर उनके समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए।चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर,भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन व अन्य नेताओं ने अमित शाह का हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह का काफिला शहर की सड़कों पर उतरा।शाह के काफिले में 200 गाडिय़ां, 500 से अधिक टू व्हीलर के अलावा भारी संख्या में ऑटो रिक्शा मौजूद थे। हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने निगम पार्षद भरत कुमार व जिला अध्यक्ष देवी सिंह के नेतृत्व में सबसे पहले सैक्टर-48 की मोटर मार्केट में अमित शाह का स्वागत किया। आज सुबह हल्की बारिश के बाद शहर में मौसम खुशगवार हो गया। जिसके चलते हजारों लोगों ने भारी उत्साह से अमित शाह के रोड़ शो में भाग लिया। शाह ने भी प्रोटोकॉल की परवाह किए बगैर कई जगह खुले मन से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया।इसके बाद निगम पार्षद दिवेश मोदगिल व मंडल अध्यक्ष विजय प्रभाकर के नेतृत्व में सैक्टर 47 में, पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लो व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बंसल के नेतृत्व में सैक्टर 46 में, पार्षद एवं पार्टी नेता-कंवर राणा तथा मंडल अध्यक्ष अरविंद्र गुजराल के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सैक्टर-45 में अमित शाह का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुंचने से पहले सैक्टर 33 व 45 की क्रासिंग पर उपमहापौर एवं मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में अमित शाह का जोर शोर से स्वागत किया।