5 Dariya News

कांग्रेस राज में डिपो से गायब हुआ सस्ता आनाज: धवाला

5 दरिया न्यूज(अरविन्द शर्मा)

धर्मशाला 13-Dec-2013

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खाद्य मंत्री रह चुके रमेश धवाला ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस राज में सरकारी अनाज की दुकानों से सस्ता राशन गायब होने से यह सरकार की नाकामियो को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गरीब जनता आज अपने आप को ठगा वसा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की साथ अनाज के मुद्दे पर भेदभाव की राजनीति की गई परंतु उसके बाद भी पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता को सस्ता अनाज मुहेया करवाने में कोई कसर नही छोड़ी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार है तथा प्रदेश में भी वीरभद्र सिंह की कांग्रेस सरकार है उसके बाद भी गरीब जनता को अनाज क्यों नही मिल रहा इसका जबाव जनता वीरभद्र सिंह से मांग रही है।उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस ने जनता से बायदे कुछ और किए थे तथा वर्तमान में लोगों को मिल कुछ ओर ही रहा है जिसके कारण जनता का अभी से कांग्रेस सरकार से परेशान होना शुरु हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में जमकर घरेलू गैस व मिट्टी के तेल की कालाबाजारी हो रही है मगर उसके बाद सरकार खामौशी से तमाशा देखने में लगी हुई है।