जसविंदर सिंह संधू ने पाठ्यक्रम से गुरू तेग बहादुर की जीवनी हटाने के फैसले की निंदा की
सरकार से फैसला वापस लेने व जिम्मेदार व्यक्ति खिलाफ कार्रवाई की मांग की
5 Dariya News
चंडीगढ़ 17-May-2017
हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री व इनेलो विधायक दल के उपनेता जसविंदर सिंह संधू ने आठवीं, नौंवी व दसवीं के पाठ्यक्रम से हिंद की चादर गुरू तेग बहादुर की जीवनी को हटाने के फै सले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार से इस फैसले को वापिस लेने और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति अथवा अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पूर्व कृषि मंत्री ने इस फैसले को बेहद दुभाग्यपूर्ण व निंदनीय बताते हुए इसे देशवासियों व धर्म की रक्षा करने के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले महान गुरू साहेबान की कुर्बानी का निरादर करने के समान बताया और इसे सिख समाज सहित इसे कोई भी वर्ग सहन नहीं करेगा।