विस अध्यक्श ने एकता विहार कुंजवानी में सार्वजनिक शिकायतों का जायजा लिया
5 Dariya News
जम्मू 15-May-2017
विधान सभा अध्यक्श कविंदर गुप्ता ने आज एकता विहार कुंजवानी तथा आसपास के क्शेत्र का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों और सार्वजनिक शिकायतों का आकलन किया।क्शेत्र में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत के दौरान, अध्यक्ष को विभिन्न समस्याओं और एक मनोरंजन पार्क के निर्माण, गलियों और नालियों के उन्नयन, पर्याप्त बिजली और पानी की आपूर्ति आदि के बारे में बताया गया।अध्यक्ष ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके सभी मुद्दों पर शीघ्र निपटारे के लिए विचार किया जाएगा।