5 Dariya News

दलित लडक़ी से दुष्कर्म व हत्याकांड के विरोध में सडक़ों पर उतरी इनेलो

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं -पदम सिंह दहिया

5 Dariya News

सोनीपत 15-May-2017

इनेलो कार्यकत्ताओं ने प्रदेश में निरंतर खराब हो रही कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ सोमवार को सोनीपत में भाजपा सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करके सरकार का पुतला फुंका। कालूपुर चुंगी क्षेत्र की रहने वाली युवती से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की गई हत्या के विरोध में इनेलो नेताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इनेलो के संैकड़ो कार्यकर्ता इनेलो जिला कार्यालय सोनीपत में इक_े होकर बीजेपी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गीता भवन चौक से सुभाष चौक तक गए और वहांं पर बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया गया।इस मौके पर इनेलो के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने कहा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं, सरकार की विफलता जनता के सामने आ चुकी है। आए दिन बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के खोखले नारों की पोल खुल रही हैं। हरियाणा की बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। आज स्कूल जाने से भी बच्चियां डरती हैं। पदम सिंह दहिया ने कहा मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में लगे हुए हैं, उनको हरियाणा की जनता से कोई लेना देना नहीं। इनेलो नेता ने कहा कांग्रेस और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पूर्व विधायक ने कहा आए दिन हत्या, अपहरण, बलात्कर, फिरौती, डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं । बीजेपी के नेता और मंत्री केवल फोटो खिचंवाने की राजनीति करते है। 

इस मौके पर इनेलो प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तेलूराम जोगी ने कहा आज दलित और पिछड़ा वर्ग अपने आपको पूरी तरह से ठगा महसूस कर रहा है। सरकार के मंत्री और एमएलए अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। तेलू राम जोगी ने कहा सरकार को पीडि़त परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने के साथ-साथ उनकी ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद भी करनी चाहिए। इनेलो के युवा जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल चुका है। हरियाणा की पहचान बलत्कार प्रदेश के नाम से हो गई है। युवा इनेलो सरकार के विरोध में जोरदार आंदोलन करके सरकार की आंखे खोलने का काम करेगा। इसके बाद सभी इनेलो नेता व कार्यकर्ता पीडि़त परिवार के घर पर शोक व्यक्त करने गऐ और पार्टी की ओर से उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया।प्रदर्शन में पूर्व विधायक पदम दहिया व तेलूराम जोगी के अलावा कुणाल गहलावत, प्रोमिला मलिक, अशोक राणा, सुरेश त्यागी, शियांदन त्यागी, अशोक कौशिक, रमेश बडौली, अंजू आंतिल, अंजू बाला खटक, बंसीलाल कुण्डू, संदीप ठरू, अजीत आंतिल, अजीत तुषीर, प्रदीप बडवासनी, राकेश चहल, शाबर अली, मोटीं मंडल, विशाल सरोहा, राहूल आंतिल, जगमाल सैनी, गुरजीत राणा, विनोद सुरा, संजय मलिक, राकेश चोपड़ा, अशोक जटवाड़ा, अरूण मलिक, अशोक  जाहरी सहित पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।