राज्य में छ: रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल स्थापित-मलूका
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ 12-Dec-2013
पंजाब सरकार द्वारा मोहाली, बठिंडा, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालन्धर में छ: रिहायशी सीनियर सकैण्डरी स्कूल स्थापित किये जा रहे हैं। राज्य में सरकारी स्कलों के दसवीं में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले गरीब और होशियार विद्यार्थियों को इन रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों में प्रवेश दिया जायेगा ताकि उनको उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जा सकें और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगिता परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो सकें। पंजाब सकार द्वारा इन रिहायशी स्कूलों पर लगभग 180 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा एवं भाषा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि यह स्कीम गरीब और होशियार विद्यार्थियों को दसवीं के बाद उच्चगुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के उद्धेश्य से आरम्भ की जा रही है ताकि वह विद्यार्थी भी कान्वैंट स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों की तरह आगे आ सकें। मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार होशियार विद्यार्थियों के लिए इन रिहायशी स्कूलों में बढ़िया कलास रूम, खेल सुविधाएं, वोकेशनल ट्रेनिंग और परिश्रमी और बढ़िया अध्यापकों का प्रबन्ध करेगी ताकि इन विद्यार्थियों को उच्च प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी और शेैक्षणिक पक्ष से उनका सम्पूर्ण विकास हो सकें।मलूका ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल जी ने पिछले दिनों बठिंडा में रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी का नींव पत्थर रखा है। मंत्री ने बताया कि इन रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों क ो स्थापित करने के लिए मोहाली में 6.96 एकड़ जमीन, पटियाला में 10 एकड़, लुधियाना में 11 एकड़, अमृतसर के लिए 10 एकड़, बठिंडा के लिए 10 एकड़ और जालन्धर के 10 एकड़ जमीन नि:शुल्क मुहैया करवाई गई है। उन्होंने आगे बताया कि स्वीकृत किये गये स्कूलों में रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों के निर्माण के लिए प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि डा. हरगोबिन्द खुराना स्कालरशिप स्कीम इस वर्ष से लागू हो चुकी है और दसवीं में अस्सी प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 3304 गरीब और होशियार विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं कक्षा के तीस हजार रूपये प्रति वार्षिक (2500 रूपये प्रतिमाह) दिया जा रहा है ताकि वह अपनी पढ़ाई निरन्तर जारी रख सकें।