डैनमार्क ने महिला वर्ग और अमेरिका ने पुरूष वर्ग में हासिल किया तीसरा स्थान
महिला वर्ग के कुआलीफिकेशन मैच में डैनिश टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 34-33 से हराया
5 दरिया न्यूज
जांलधर 12-Dec-2013
यहां के गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेले गये चौथे कबडडी विश्व कप -2013 के अपने अपने कुआलीफिकेशन मैचों में जीत हासिल करते पुरूष वर्ग अमेरिका और महिला वर्ग में डैनमार्क ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरूश वर्ग में इंगलैड और महिला वर्ग में पाकिस्तान टीम को चौथे स्थान पर ही सबर करना पड़ा।तीसरे स्थान के लिए यहां खेले गये महिला वर्ग के मुकाबले में डैनमार्क ने पाकिस्तान को 34-33 के रोमाचंक मुकाबले और बाद में खेले गये पुरूष वर्ग के मेंच में अमेरिका ने इंगलैड को 62-27 से हराकर तृतीय स्थान हासिल किया।पुरूष वर्ग में अमेरिका की टीम ने 51 लाख रूपये और महिला वर्ग में डैनमार्क की टीम ने पच्चीस लाख रूपये की ईनाम राशि भी जीती। इंगलैड की टीम पहली बार विश्व कप के सेमीफाईनल में पहुंची थी चाहे वह पदक जीतने से वंचित हो गई फिर भी कनाडा को लीग मैच में हराने वाले इंगलैड ने पहली बार पहली चार टीमों में शुमार होकर आगामी वर्षो के लिए दावा मजबूत किया। दूसरी तरफ महिला वर्ग में पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेने वाली पाकिस्तान की टीम ने बेहतर प्रदशर्न करते हुये चौथा स्थान हासिल किया जबकि गत वर्ष विश्व कप में पहली बार खेलने आई डैनमार्क की टीम ने गत वर्ष जांलधर में ही तृतीय स्थान हासिल किया था और इस बार फिर भी वह अपनी स्थान बरकरार रखने में सफल रही।
फल्ड लाईटों में देर सांय खेले गये तीसरे स्थान के कुआलीफिकेशन मैचों का उदघाटन शिक्षा मंत्री स. सिंकदर सिंह मलूका , पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री स. सरवन सिंह फिल्लौर,परिवहन मंत्री स. अजीत सिंह कोहाड़, खेलों के मु य संसदीय सचिव श्री पवन कुमार टिन्नू एवं मु य संसदीय सचिव श्री अविनाश चंद्र ने खिलाड़ियों से जान पहचान करके की।महिला वर्ग का मैच बहुत दिलचस्प रहा। डैनमार्क की टीम आधे समय तक 19-14 से आगे थी पंरतु दूसरे मध्यम में पाकिस्तान की टीम ने एक बार तो डेनिश टीम को मुश्किल में डाल दिया पंरतु डेनिश टीम अंत तक लीड कायम रखते हुये केवल एक अंक के अंतर 34-33 से जीतकर तृतीय स्थान हासिल करने में सफल रही।पुरूष वर्ग के कुआलीफिकेशन मैच में अमेरिका के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाते हुये इंगलैड का पहली बार कोई पदक जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। अमेरिका की टीम आधे समय तक 28-17 से आगे थी और अंत में 62-27 अंकों के अंतर से मैच जीत लिया। अमेरिका के रेडर में से धर्मजीत संधू ने जीसस ने 15-15 अंक लिए जबकि जाफी मीक सियाटल ने 10 एवं नवप्रीत ने पांच जफे लगाए। इगलेेैड द्वारा केवल रेडर अवतार तारी ने 9 अंक और जाफी अमन दीप रियाड़ ने दो जफे लगाकर थोड़ा मुकाबला करने का प्रयास किया। आज के मैचों दौरान खेल विभाग के सचिव श्री अशोक कुमार गुप्ता, खेल विभाग के निदेशक श्री शिवदुलार सिंह ढिल्लो, उपायुक्त श्री वरूण रूजम, विश्व कप के लिए खेल विभाग के सहायक निदेशक श्री इंकबाल सिंह संधू आदि उपस्थित थे।