5 Dariya News

सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने श्रीनगर से जेद्दाह तक सीधी हज उड़ानों, जम्मू कष्मीर के लिए अतिरिक्त हज कोटा की मांग की

नई दिल्ली में हज सम्मेलन में षामिल हुए

5 Dariya News

जम्मू 12-May-2017

हज एवं अकॉफ राज्यमंत्री सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने केन्द्र सरकार से श्रीनगर से जेद्दाह तक सीधी हज उड़ानों की मांग की तथा उन्होंने राज्य के लिए विषेश हज कोटा से 1400 अतिरिक्त सीटों की मंजूरी के लिए आग्रह भी किया।मंत्री ने यह मांग नई दिल्ली में वार्शिक हज सम्मेलन में भागेदारी करते हुए की।सम्मेलन में गत हज प्रबंधन की समीक्षा की गई तथा आगामी हज के लिए प्रबंधों में सुधार लाने पर बल दिया गया।मंत्री ने सम्मेलन में यह जानकारी भी दी कि राज्य से हज काने वाले विषेशकर वरिश्ठ नागरिकों को नई दिल्ली या षारजाह में अगली उड़ाने के लिए 4 से 5 घंटे इंतजार करना पड़ता है।अंद्राबी ने कहा कि कि उन्होंने केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री से राज्य के हज यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर से जेद्दाह के लिए सीधी उड़ानों को अनुमति देने का आग्रह किया है।मंत्री ने कहा कि इस वर्श जम्मू तथा कष्मीर से 7960 श्रद्धालु हज करेंगे। 

सम्मेलन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मुददों को उठाया।हज मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्श विषेश हज कोटा से 1400 अतिरिक्त सीटों की मंजूरी की मांग भी की है।मंत्री ने भारतीय हज कमेटी से सितम्बर 2014 में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए हज हाउस की मुरम्मत के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने आष्वासन दिया है कि श्रीनगर में हज हाउस की मुरम्मत के लिए हर सम्भव सहायता दी जाएगी।अंद्राबी ने केन्द्रीय हज कमेटी से राज्य के षिया श्रद्धालुओं  को हवाई अडडे से लेकर जोफा स्थल तक खुले छत वाली बसंे उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि वहां पर मक्का तथा अन्य पवित्र स्थलों में अधिक आवासीय सुविधाएं होनी चाहिए तथा कहा कि हज के दौरान एक नोडल अधिकारी को दूतावास तथा अन्य सम्बंधित विभागों से तालमेल बनाये रखने के लिए नियुक्त किया जाना चाहिए। अंद्राबी ने यह मांग भी की कि हज कमेटी को श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक प्रबंध भी करने चाहिए।