कविन्द्र गुप्ता ने डॉक्टरों से जेनेरिक दवाइयां लिखने को कहा
रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की
5 Dariya News
जम्मू 12-May-2017
जम्मू कश्मीर विधानसभा एवं रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता ने आज मरीजों को जेनेीिक दवाईयां लिखने को कहा जोकि बड़े ब्रांडों वाली दवाईयों से किफायती हैं। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाईयां लेने को कहा जाना चाहिए ताकि उन्हें बाजार में भारी रकम न खर्च करनी पडे़।अध्यक्ष ने यह निर्देष राजकीय राजीव गांधी अस्पताल एवं एलआरपीयू, गंग्याल में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये।इस बैठक में चीफ मेडिकल आफिसर जम्मू एवं उप अध्यक्ष आर.के. एस डॉ. रविन्द्र खजूरिया, मेडिकल सुप्रिंटैंडेंट राजीव गांधी अस्पताल डॉ. पुनम महाजन तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।बैठक के दौरान मेडिकल सुप्रिटैंडेंट ने समिति के सदस्यों को अप्रैल माह में अस्पताल के कार्यो एवं वित्तीय उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 3108 से ज्यादा मरीजों को चिकित्सा प्रदान की गई है एवं 625 प्रयोगशाला जांच की गई है।कविन्द्र ने अस्पताल के पहली तिमाही के व्यय एवं राजस्व की समीक्षा भी की।
बैठक में उन्हें बताया गया कि मरीजों की भलाई के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा विभिन्न उच्च गुणवत्ता के कदम उठाये गये हैं।अस्पताल की उपलब्धियों पर संतोश जताते हुए अध्यक्ष ने डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ पर आषा जताते हुए कहा कि वे पूर्ण ईमानदारी एवं निस्वार्थ भाव से आम लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों पर बल देते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा चलाये गये विभिन्न भलाई कार्यक्रम सुनिष्चित ढंग से लागू करें ताकि समाज के पिछडे वर्ग के लोग इन सुविधाओं का अन्य नागरिकों की तरह लाभ उठा सकें।बैठक में अस्पताल के निर्विघन कार्यकारिणी के लिए डाक्टरों ने अस्पताल में कर्मचारियों की कमी, व्यय इकटठा करने हेतु अलग खिड़की, प्रयोगषालाओं की वस्तुएं, एक्स-रे फिल्में, ट्रांसफार्मर एवं जनरेटर जैसी मांगे रखी।मांगों को सुनने के बाद अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल को 25 केडब्ल्यू का जनसैट उनके सीडीएफ से प्रदान किया जाएगा।