5 Dariya News

भारत, इंडोनेशिया का 29वां समन्वित नौसेना गश्त शुरू

5 Dariya News

नई दिल्ली 09-May-2017

भारत-इंडोनेशियाका 29वां समन्वित गश्त मंगलवार को शुरू हो गया। गश्त का उद्घाटन अंडमान एवं निकोबार कमान में हुआ। नौसेना की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, समन्वित गश्त 25 मई तक चलेगा और 12 मई तक जहाज अंडमान निकोबार पहुंच जाएंगे।इंडोनेशिया का नौसेना जहाज केआरआई सुतेदी सेनोपुत्र मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर के हद्दो व्हार्फ पहुंचा।पोर्ट ब्लेयर में इंडोनेशिया के एक समुद्री गश्ती विमान ने आईएनएस उत्कर्ष से फर्स्ट एडमिरल बामबांग इरवांतो के नेतृत्व वाले इंडोनेशियाई नौसेना प्रतिनिधिमंडल के साथ उड़ान भरी।इरवांतो ने अंडमान एवं निकोबार कमान के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल पी.एस.साई से मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल ने नेवल कंपोनेंट कमांडर कोमोडोर आशुतोष रिधोरकर से बातचीत की।

दोनों देशों द्वारा समन्वित गश्त समुद्री व्यापार मार्गो को सुरक्षित करने के अलावा, दोनों देशों की नौसेना के बीच परस्पर समझ तथा अंतर-संचालन को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।नौसेना ने कहा है, "समन्वित गश्त अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लाभ को लेकर हिंद महासागर को शांतिपूर्ण बनाने के लिए दोनों देशों के बीच साझा चिंताओं को दर्शाता है।"समन्वित गश्त का समापन समारोह इंडोनेशिया के बेलावान में 22 से 25 मई के बीच होगा।भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, "नियमित तौर पर संयुक्त सैन्य गतिविधियों तथा दोनों देशों के बीच सैन्यकर्मियों के आदान-प्रदान के साथ ही भारत तथा इंडोनेशिया के बीच सुरक्षा संबंधों का तेजी से विकास हो रहा है।"