ईतालवी कंपनी ने 'रुफ़ टाप' सौर्य ऊर्जा प्लांट लगाने में गहरी दिलचस्पीदिखाई
पंजाब द्वारा छत्तों पर लगने वाले सौर्य फोटोवलोटिक ऊर्जा की संभावनाओं को अमल में लाने की तैयारी
5 दरिया न्यूज
एस ए एस नगर 11-Dec-2013
पंजाब सरकार के सौर्य व बॉयोमॉस ऊर्जा की संभावनाओं को अधिक से अधिक अमली रूप देने की कोशिशें को उस समय सफलता मिली जब ईतालवी सोलर इंजीनियरिंग कंपनी /सोलेसा/ ने 'रुफ़ टाप सोलर फोटोवोलटिक 'रुफ़ टाप सोलर फोटोवलोटि प्लांट' लगाने प्रति यहां गहरी दिलचस्पी दिखाई।यह सफलता ईतालवी राजदूत डेनीयल मानसिनी की अगुवाई में, पंजाब प्रोगरैसि निवेश सम्मेलन दौरान आए सोलर व बॉयोमॉस कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल और गैर रिवायती तथा नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री ब्रिकम सिंह मजीठिया मध्य हुई बैठक दौरान हासिल हुई। प्रतिनिधिमंडल को पंजाब सरकार की पदूषण रहित और नवीनीकरण ऊर्जा स्तोत्र को उत्साहित करने प्रति प्रतिबद्धता का प्रगटावा करते श्री मजीठिया ने बताया कि कृषि आधारित राज्य में सोलर व बॉयोमॉस आधारित ऊर्जा उत्पादन का मज़बूत आधार मौजूद है। उन्होंने बताया कि पंजाब द्वारा अब तक नवीनीकरण ऊर्जा स्तोत्र से ऊर्जा प्राप्त करने में 569 मैगावाट का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है,जिसमें 134 मैगावाट लघु/हाईडल, 62.5 मैगावाट बॉयोमॉस पावर, 362 मैगावाट को-जैनरेशन और 10.5 मैगावाट सोलर फोटोवोलटिक पावर प्लांटस से हो रहा उत्पादन शामिल है। इसके अतिरिक्त एन आर एस ई पालिसी 2012 तहत 2022 तक 000 मैगावाट सौर्य ऊर्जा पैदावार का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 400 मैगावाट लघु/मिनी/माईक्रो हाईडल व 50 मैगावाट बेस्ट मैटीरियल को ऊर्जा में बदलने के प्राजैक्टों का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि राज्य ने आगामी तीन वर्षों में बॉयोमॉस पाव प्लांटों से 300 मैगावाट ऊर्जा प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है जिनके लिए 29 स्थानों की शिनाख़्त की जा चुकी है।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब ऊर्जा विकास ऐजंसी ने हाल ही में 250 मैगावाट के सौर्य पावर प्राजैक्टों को स्वीकृति दी गई है जिन पर 2500-3000 करोड़ रूपए का निवेश होना है।उन्होने आगे बताया कि छत्तों पर सोलर फोटोवोलिटक ऊर्जा पैदा करने के लिए सरकारी संस्थानों की छत्तों पर 40 मैगावाट के प्रोजैक्ट लगाने की शुरूआत की जा रही है। इतालवी राजदूत डेनीयल मानसिनी ने बताया कि प्रदूषण रहित व ग्रीन एनर्जी पैदावार में ईटली दुनिया को अधिक से अधिक नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतो से अगुवाई दे रहा हैं और अपनी समूची ऊर्जा की जरूरतों में से सात प्रतिशत छत्तों पर लगाए प्राजैक्टों पर पूरी कर रहा है। उन्होने बताया कि इतालवी सोलर व बॉयोमॉस कंपनियां पंजाब में निवेश के लिए उत्साहित है और उर्जा के इन स्त्रोत के अधिक से अधिक इस्तेमाल के लिए अपने देश के अनुभव देने की पेशकश भी की। बातचीत में भाग लेते हुये सटैफनो फसीलो,डायरैक्टर सोलेसा सोलर इंजीनियरज ने राज्य में 'रूफ टाप फोटोवोलटिक प्लांटलगाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई।मजीठिया ने इस अवसर पर बताया कि पंजाब उर्जा विकास एंजेसी(पेडा)द्वारा 600 मैगावाट के सोलर व बॉयोमॉस प्लांटों का सफल टैंडरिंग के बाद पैदावार में बढोतरी होगी और इस के बाद एक महीने तक 'रूफ टापÓ सोलर प्रोजैक्टों की संभावनाओं को अमल में लाने के प्रोजैक्ट पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में श्री अनिरूद्ध तिवाड़ी,सचिव गैर-रिवायती उर्जा सा्रेत,श्री बलोर सिंह डायरैक्टर पेड़ा और श्री गौरव सूद मुखी (कारपोरेट सोलियूशनज़) न्यू हालैंड भी इस अवसर पर मौजूद थे।