महबूबा मुफ्ती ने अधिकारियो से कहाः लोगों तक पहुंचें, लोगों की समस्या को हल करने के लिए क्षेत्रों में जाएं
‘लोग उत्तरदायी व्यवस्था को सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं‘
5 Dariya News
श्रीनगर 08-May-2017
राज्य के लोगों की जरूरतों के लिए नौकरशाही को और अधिक उत्तरदायी होने के लिए कहते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों की समस्याओं और मांगों का आकलन करने के लिए लगातार क्षेत्रीय दौरे करने का निर्देश दिया।आज यहां सिविल सचिवालय में दरबार खुलने के बाद प्रशासनिक सचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से लोगों तक पहुंचने के लिए कहा, विशेष रूप से दूर दराज के क्षेत्रों में और उनके मुद्दों को मौके पर हल करें। उन्होंने अधिकारियों से अपने क्षेत्रों का नियमितता से दौरा करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को याद दिलाया कि जब भी प्रशासन ने समस्याओं को सकारात्मक, जिम्मेदार और उत्तरदायी रूप से प्रतिक्रिया दे दी है, तब प्रशासन के प्रति लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।लोगों तक पहुंचने के लिए आवास, उर्जा, पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों से इन क्षेत्रों में लोगों को उनके दरवाजे पर कुशल सेवा प्रदान करने के लिए अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए कहा। उन्होंने विशेष रूप से राज्य में केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की नियमित और समय-समय पर पर्यवेक्षण और उनके उचित और सार्थक निष्पादन करने का निर्देश दिया।महबूबा मुफ्ती ने लोगों को अनिश्चित बिजली की आपूर्ति पर रोश जताया। उन्होंने पवित्र रमजान के मद्देनजर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति का नियमन निर्देशित किया।
उन्होंने गर्मी के महीनों के मद्देनजर जम्मू में बिजली आपूर्ति के नियमन के लिए भी कहा।मुख्यमंत्री ने श्रीनगर शहर और कस्बों में कई स्थानों पर कचरे को जमा करने पर नाराजगी जताई और नियमितता के साथ तत्काल उठाने और निपटान का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को घाटी के प्रमुख शहरों में स्ट्रीट लाइट को प्राथमिकता देने के लिए निर्देश दिया और वहां भी स्वच्छता बनाए रखने को कहा।महबूबा मुफ्ती ने अधिकारियों को युवाओं को अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर अपनी गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को परिसरों में छात्रों को पाठयक्रम और सह-पाठयक्रम गतिविधियों की पर्याप्त सुविधाएं उनके प्रदान करने के अलावा खेल सुविधाएं बढ़ाने को सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिया।उन्होंने राज्य में कृषि उत्पादन विभाग को प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के उचित और कुशल निष्पादन की निगरानी के अलावा किसानों के लिए बीज, कीटनाशकों और कवकों की समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना लिए निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने पुष्प कृशि विभाग को सभी पार्क और उद्यान अच्छी तरह से रख रखाब बनाए रखने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि लोग जब भी मुफ्त में उनका उपयोग कर सकें।महबूबा मुफ्ती ने मुख्य सचिव से अनंतनाग, बारामूला और जम्मू के केंद्रीय सहकारी बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए कहा। उन्होंने तंगनार वाटर सप्लाई स्कीम में सभी सहायक कार्य पूरा करने का भी निर्देश दिया ताकि जल्द से जल्द इसे शुरू किया जा सके।बैठक में मुख्य सचिव बी बी व्यास और अन्य सभी प्रशासनिक सचिव उपस्थित थे।