महबूबा मुफ्ती ने 78 करोड़ रु. की लागत से निर्मित बिक्रम चौक फ्लाईओवर लोगों को समर्पित किया
ट्रैफिक, सालिड वेस्ट मैनेजमैंट को नगर प्रशासन के लिए चुनौतियां बताया
5 Dariya News
जम्मू 06-May-2017
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज शीतकालीन राजधानी में ब्रिकम चौक से महिला कालेज तक 1.5 किलोमीटर लम्बे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।इस फ्लाई ओवर का निर्माण 77.54 करोड़ रु की राशि से ईरा द्वारा किया गया है तथा इससे क्षेत्र में, विषेशकर एयरपोर्ट गांधीनगर तथा अन्य शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक की समस्या कम होगी। उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता, वन मंत्री चौ लाल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक राजेश गुप्ता, प्रांतीय प्रशासन तथा ईरा के वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री ने पूरे फ्लाई ओवर तथा कार्यो का निरीक्षण भी किया।उद्घाटन के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में भारी यातायात की समस्या को कम करने की आवश्यकता है तथा उन्होंने आशा जताई कि इस फ्लाई ओवर को क्रियाशील बनाने से यह समस्या कम होगी। मुख्यमंत्री ने भारी यातायात तथा ठोस कूडा प्रबंधन को राज्य में नगर प्रशासन के लिए दो प्रमुख चुनौतियां बताया। महबूबा मुफ्ती ने सम्बंधित विभागों को यातायात प्रबंधन के लिए एक सम्पूर्ण नीति अपनाने की सलाह दी। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री की विकास योजना के कार्यान्वयन से राज्य में इन मुद्दों का पूरी तरह से हल होगा।
उन्होंने शहरी सड़कों पर विक्रेताओं का पंजीकरण तथा पुनर्वास करने तथा पटरियों एवं फुटपाथों को खाली करने के लिए उन्हें वैकल्पिक स्थल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये ।महबूबा मुफ्ती ने कहा कि शीतकालीन राजधानी में बहुत सारी अन्य बड़ी परियोजनाएं समाप्त होने की स्थिति में है।साप्रंदायिक साहोर्द तथा भाईचारे की भावना को बनाये रखने के लिए जम्मू के लोगों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शांतिपूर्ण वातावरण में किसी को भी बाधा डालने की अनुमति नही दी जायेगी तथा कहा कि विकास प्रक्रिया में रूकावट डालने वाले शरारती तत्वों के साथ सख्ती से पेश आया जायेगा।उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि गठबंधन सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों का विकास सुनिष्चित करेगी।विधानसभा अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता ने इस परियोजना के पूरा होने पर जम्मू के लोगों को बधाई दी। उन्होंने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया तथा कहा कि इससे शहर में प्रतिदिन बढ़ती ट्रैफिक की समस्या कम होगी। सांसद जुगल किशोर शर्मा तथा विधायक राजेश गुप्ता ने भी इस अवसर पर सम्बोधित किया।विभिन्न विधायक, प्रमुख नागरिक, प्रांतीय प्रशासन के अधिकारी तथा अधिक संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।