5 Dariya News

मीरवाइज उमर फारूक नजरबंद

5 Dariya News

श्रीनगर 05-May-2017

जम्मू एवं कश्मीर में प्रशासन ने शुक्रवार को हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को उनके घर में नजरबंद कर दिया। उन्हें विरोध मार्च में हिस्सा लेने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमर फारूक को उनके निगीन आवास में नजरबंद किया गया है। वह श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार की नमाज के बाद एक मार्च की अगुवाई करने वाले थे।हुर्रियत कांफ्रेंस ने गुरुवार को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए सघन तलाशी अभियान के विरोध में मार्च का आह्वान किया था। अलगाववादियों का आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया।