बिहार के राज्यपाल का छत्तीसगढ़ में स्वागत
5 Dariya News
रायपुर (छत्तीसगढ़) 04-May-2017
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन ने गुरुवार दोपहर राजभवन में बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद का स्वागत किया।इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल कोविंद का स्वागत किया। दोपहर राजभवन में लंच का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल टंडन व मुख्यमंत्री रमन शामिल हुए।शासकीय प्रवक्ता के अनुसार, बिहार के राज्यपाल निजी प्रवास पर रायपुर पहुंचे। माना विमानतल पर कैबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहिले, दयालदास बघेल एवं रामजी भारती ने उनका स्वागत किया। कोविंद यहां से सरगुजा रवाना हुए, जहां उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था।रामनाथ कोविंद भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कानपुर देहात के रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न सांसदों, विधायकों से उनका सीधा संपर्क है, इसलिए आज उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा।