5 Dariya News

अभियंताओं को विभिन्न बाढ नियंत्रण परियोजनाओं में बेहतरी लाने के निर्देश -शाम

5 दरिया न्यूज (अनुभव सूरी)

जम्मू 10-Dec-2013

अखनूर क्शेत्र में विभिन्न बाढ नियंत्रण परियोजनाओं को तीव्रता के आधार पर लेने के अलावा सम्बंधित परियोजनाओं पर चर्चा करने पर पीएचई, सिंचांई एवं बाढ नियंत्रण मंत्री शाम लाल शर्मा ने अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्शता करते हुए सम्बंधित परियोजनाओं का जायजा लिया। बैठक में आयुक्त सचिव पीएचई डॉ. पवन कोतवाल, निदेशक केन्द्रीय वाटर कमिशन श्री विवके त्रिपाठी, मुख्य अभियंता रावी तवी इरिगेशन कम्पलैक्स श्री एच.सी जेरथ आदि भी बैठक में उपस्थित थे।

विभाग द्वारा विभिन्न बाढ नियंत्रण कार्यो की स्थिति की समीक्शा करते हुए मंत्री ने विभिन्न एजैंसियों के मध्य बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया तथा उन्होंने सीडब्ल्यूसी अधिकारियों से कहा कि  वे सम्बंधित परियोजनाओं में आ रही अडचनों को शीघ्र निपटायें ताकि धनराशि स्वीकृति हेतु इन्हें केन्द्र को भेजा जा सके। उन्होंने आईएंडएफसी के मुख्य अभियंता को दिन प्रतिदिन इन परियोजनाओं की प्रगति की देखरेख करने के लिए कहा। मंत्री को बताया गया कि 8 मध्यम एवं 1 बडी बाढ नियंत्रण परियोजना चिनाब दरिया को चैनलाईज करने के लिए 2494 करोड रु. राशि की तैयार की गई है तथा मंत्री ने जम्मू संभाग से सम्बंधित ऐसी ही परियोजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए कहा।