5 Dariya News

जम्मू एवं कश्मीर के डोडा में हिमस्खलन में 5 की मौत

5 Dariya News

डोडा 04-May-2017

जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में एक वाहन के आने से इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में मारे गए यात्री एक वैन में सवार होकर बानी कस्बे से भदरवाह जा रहे थे, जब छत्तर गली में वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गया और खाई में गिर गया।छत्तर गली भदरवाह कस्बे से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह घटना गुरुवार सुबह हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वैन में सवार अन्य यात्रियों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। इस घटना में अब तक तीन यात्रियों को बचाए जाने की जानकारी मिली है।