अब्दुल हक खान ने ग्रामीन क्षेत्रों में पलास्टिक पर सख्ती से रोक लगाने पर बल दिया
5 Dariya News
जम्मू 29-Apr-2017
ग्रामीन विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक खान ने कहा कि ग्रामीन क्षेत्रों में पलास्टिक के थैलों पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए तथा इसका उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए।मंत्री ने यह बात आज ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्शा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्शता करत हुए कही।बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने सम्बधित अधिकारियों को सभी विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।मंत्री ने अधिकारियों को जिला स्तर पर विभिन्न आरडीडी योजनाओं जिनमें आईएवाई, मनरेगा, आरएचएस, एसजीएसवाई, स्वच्छ भारत अभियान तथा आईडब्ल्यूडीपी शामिल हैं, की पूरी देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। हक खान ने अधिकारियों पर पारदर्शिता बनाये रखने तथा ग्रामीण क्शेत्रों में केन्द्र एंव राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बल दिया।ठोस कूड़ा प्रबंधन पर बोलते हुए मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को प्रत्येक ब्लाक के एक पंचायत में शैड का निर्माण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए इस संदर्भ में एक कमेटी गठित करने के लिए भी कहा।
मंत्री ने इंटिग्रेटिड वाटरशैड मैनेजमैंट प्रोग्राम (आईडब्ल्यूएमपी) के तहत उपलब्धियों की समीक्शा भी की तथा सम्बंधित अधिकारियों को सभी जिलों में परियोजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए विभाग के साथ एकजुट होकर कार्य करने के लिए कहा।उन्होंने मनरेगा की सम्मिलिती में कार्यो को शुरू करने के लिए प्रभावशाली योजनाऐं बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को ढांचे के अलावा रोजगार लोगों के विकास पर अधिक ध्यान देने को भी कहा।एनआरएलएम निदेशक द्वारा मंत्री को जानकारी दी गई कि लाईवलीहुड मिशन उम्मीद को लागू करने के लिए विभिन्न आधुनिक कदम उठाये गये हैं। इसके अतिरिक्त मंत्री ने सम्बंधितों को राज्य के ग्रामीण तथा दूरदराज के क्शेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए एनआरएलएम योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू करने को कहा।ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज सचिव निर्मल शर्मा, एनआरएलएम मिशन निदेशक जी.एन.कस्बा, आरडीडी निदेशक आर.के. भटट, ग्रामीण स्वच्छ निदेशक ए.आर. गस्सी, जम्मू संभाग के सुप्रिटैंडिंग इंजंीनियर तथा सभी एसीडी, जम्मू संभाग के कार्यकारी अभियंता तथा डीपीओ इस अवसर पर उपस्थित थे।