तीन तलाक का राजनीतिकरण नहीं करें : नरेंद्र मोदी
5 Dariya News
नई दिल्ली 29-Apr-2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों से तीन तलाक के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने और उनसे आगे आकर समाधान खोजने का आग्रह किया। मोदी ने बासवा जयंती के अवसर पर कहा, "मैं मुस्लिम समुदाय के लोगों से तीन तलाक के मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देने का आग्रह करता हूं।"उन्होंने कहा, "मैं उनसे आगे आने और समाधान खोजने का आग्रह करता हूं।"मोदी ने यह भी कहा कि वह देश में मुस्लिम बेटियों के दुखों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा, "मेरी सरकार इस पुराने कानून को समाप्त करेगी।"प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल में भुवनेश्वर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान तीन तलाक के मुद्दे को उठाया था।