सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निजी सचिव सेवानिवृत
5 Dariya News
शिमला 29-Apr-2017
सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशक के निजी सचिव सत्य प्रकाश शर्मा विभाग में 33 वर्षों से अधिक का सेवाकाल पूरा करने के उपरांत आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत हो गए।सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान निदेशक श्री आर.एस. नेगी ने विभाग को दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिये श्री शर्मा को बधाई दी। निदेशक तथा विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्री शर्मा के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु तथा भविष्य में उनकी सफलता की कामना की।