5 Dariya News

झारखंड में बस सड़क से फिसली, 8 मरे

5 Dariya News

रांची 23-Apr-2017

शादी पार्टी को ले जा रही एक बस यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 80 से ज्यादा लोगों से भरी एक बस रांची के नागरी मुहल्ले से पटरातू की ओर जा रही थी। अचानक पिथोरिया के पास बस चालक के नशे में होने के चलते बस से उसका नियंत्रण खो गया और रांची से 25 किलोमीटर दूर रांची-पटरातू सड़क से वाहन फिसल गया।जिन व्यक्तियों की मौत हुई है और घायल हुए हैं, वे बस की छत पर बैठे हुए थे।घायलों को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस, रांची में भर्ती कराया गया है।झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने लोगों की मौत पर शोक जताया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 1-1 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की है।