5 Dariya News

लोगों के मुद्दों से अवगत होने के लिए आम आदमी पार्टी शुरू करेगी ‘पंजाब यात्रा ’

पंजाब सरकार पर विधान सभा का शैसन 40 दिन तक चलाने के लिए डालेंगे दबाव

5 Dariya News

चंडीगड़ 22-Apr-2017

आम आदमी पार्टी सूबे भर के लोगों के साथ बातचीत करके उनके मुद्दे विधान सभा में उठाने के मकसद से ‘पंजाब यात्रा ’ शुरू करने जा रही है। शनिवार को चण्डीगढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत करते आप विधायक और विरोधी पक्ष के नेता ऐच.ऐस. फूलका, अमन अरोड़ा, पिरमल सिंह धौला, कुलवंत सिंह पंडोरी, जगतार सिंह हिसोवाल और अमरजीत सिंह संधोआ ने कहा कि यात्रा का मकसद हर वर्ग के लोगों को मिल कर उनकी मुश्किलों को जानना है।फूलका ने कहा कि यह यात्रा 1 मई को अमृतसर से शुरू हो कर सूबे भर में चलेगी। इस दौरान लोगों से उनकी मुश्किलें जान कर उनको प्रश्नों के रूप में विधान सभा में पेश किया जायेगा। ऐसी यात्रा हर विधान सभा शैसन से पहले की जायेगी।आप नेता भगवंत सिंह ढिल्लों, अमृतपाल सिंह, डा. बलवीर सिंह और अशोक तलवार यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे। लोगों को मिलकर उनकी मुश्किलें सुनने के इलावा सूबे के लोग फोन नंबर 0172 -2740561 पर फोन करके भी अपनी, मुश्किलें बता सकते हैं।‘‘विधान सभा में विरोधी पक्ष का नेता होने के नाते लोगों की समस्याएं उठाना मेरी जिम्मेदारी है और यात्रा दौरान ऐसा किया जायेगा। यात्रा का मुख्य मकसद ऐसे लोगों को मिलना है जिनकी पहुंच अपने नुमाइंदों तक नहीं है ’’ फूलका ने कहा। फूलका ने विधान सभा का शैसन छोटा होने का मुद्दा उठाते कहा कि विधान सभा की कार्य डायरी में स्पष्ट लिखा गया है कि विधान सभा का शैसन 1 साल में 40 दिन से कम नहीं हो सकता, पंरतु पिछले कुछ सालों दौरान यह 15 से 20 दिन ही चला है। आम आदमी पार्टी सरकार को शैसन 40 दिन चलाने के लिए दबाव डालेगी।