5 Dariya News

घर वापसी जैसा कुछ नहीं : प्रियंका चोपड़ा

5 Dariya News

मुंबई 22-Apr-2017

लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला 'क्वांटिको' के दूसरे सत्र की शूटिंग पूरी कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि घर लौटने से अच्छा कुछ नहीं है। प्रियंका ने शनिवार सुबह ट्विटर पर पोस्ट किया, "विश्व में कहीं भी चली जाऊं, घर लौटने से बेहतर कुछ नहीं है। मुंबई पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत करने वालों का शुक्रिया।"'क्वांटिको' में प्रियंका एक एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिस की भूमिका में हैं। प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की रिलीज के लिए तैयार हैं।इसमें ड्वेन जॉनसन और जाक एफरॉन मुख्य भूमिका में हैं। यह इसी नाम के 1990 के टेलीविजन धारावाहिक का रूपांतरण है।'बेवॉच' में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की नकारात्मक भूमिका में हैं।