5 Dariya News

गुलमर्ग को सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय गंतव्य घोषित, जे के पर्यटन को पुरस्कार मिला

5 Dariya News

नई दिल्ली 21-Apr-2017

लोकप्रिय स्कीइंग गंतव्य और दुनिया के सबसे ऊंचे गोल्फ कोर्स गुलमर्ग को देश में सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय गंतव्यघोषित किया गया। जम्मू व कश्मीर पर्यटन विभाग को आज माउंटेन श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। आज यहां इंडिया टुडे समूह द्वारा आयोजित एक समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ महेश शर्मा ने ओएसडी प्रचार पर्यटन, शाहनवाज ए शाह, सचिव आरएसजीसी श्रीनगर गालीब ए शाह और सचिव जम्मू तवी गोल्फ कोर्स मानव गुप्ता को यह पुरस्कार प्रदान किया।पुरस्कार विजेताओं का चयन देश भर के प्रसिद्ध लोगों द्वारा किया गया। समारोह ,जो इंडिया टूडे प्रकाशन समूह के संपादकीय निदेशक राज चेंगप्पा के स्वागत भाशा के साथ शुरू हुआ, मं मुख्यमंत्री हरियाणा, पर्यटन मंत्री उत्तराखंड और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।केंद्रीय पर्यटन मंत्री, डॉ महेश शर्मा, ने मुख्य अभिवादन के बाद पुरस्कार प्रदान किए।