5 Dariya News

सभी पंचायतों में चरणबद्व तरीके से बनेंगे महिला मंडल भवन : राजेंद्र राणा

कलंझड़ी में दस महिला मंडलों को किया सम्मानित

5 Dariya News

हमीरपुर 21-Apr-2017

सुजानपुर के सभी महिला मंडलों के लिए चरणबद्व तरीके से महिला मंडल भवनों का निर्माण किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उपयुक्त कदम उठाए जा सकें।यह जानकारी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने सराहकड़ के कलंझड़ी में सर्वकल्याणकारी संस्था द्वारा आयोजित महिला मंडल सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए गए। इस समारोह में सुजानपुर क्षेत्र के दस महिला मंडलों भरेटा, बन्यारा, करियाली, सराकड़, बलोगणी, सलोहट, परनाहुंग, ब्राहमणा, कमधूड़ी को सम्मानित किया गया।राणा ने कहा कि सुजानपुर की 15 करोड़ की महत्वाकांक्षी कोट सुधार पेयजल योजना का कार्य भी अगले माह पूरा कर लिया जाएगा इससे सुजानपुर की एक दर्जन पंचायतों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर क्षेत्र में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि झनियारा में पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने पर 87 लाख रूपये की राशि व्यय की जा रही है जबकि भलेठ में 10 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य भी आरंभ हो चुका है।राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर क्षेत्र ने विकास के नए आयाम छुए हैं तथा विकास कार्यों के लिए धन की किसी भी तरह की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। राजेंद्र राणा ने कहा कि सराकड़ में विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश सरकार की ओर से दे दिए गए हैं इसेक साथ ही हैंडपंप स्थापित करने के लिए भी औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए कहा गया है।इससे पहले संस्था के महासचिव लेखराज ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सर्वकल्याणकारी संस्था की वार्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के महासचिव डा अशोक राणा, पंचायत समिति सदस्य मुनीष कुमार, उपप्रधान राकेश कुमार, डा कुलदीप अंगीरस, वार्ड सदस्य रूको देवी, जगन्नाथ, रोशन लाल सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।