5 Dariya News

हिमाचल : बस नदी में गिरी, 44 की मौत

5 Dariya News

शिमला 19-Apr-2017

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बुधवार को एक बस के नदी में गिर जाने से 44 यात्रियों की मौत हो गई। बस के सड़क से फिसलने के दौरान चालक सहित दो लोगों ने कूदकर जान बचाई।निजी बस में 46 यात्री सवार थे। यह हिमाचल से होते हुए विकास नगर शहर से त्युनि (दोनों उत्तराखंड में हैं) जा रही थी। यह बस पहाड़ी रास्ते पर फिसल गई और सड़क से 250 मीटर नीचे टोंस नदी में गिर गई।उपायुक्त रोहन ठाकुर ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की।ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "अब तक 17 मृतकों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 10 उत्तराखंड के और बाकी हिमाचल प्रदेश के हैं।"उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों के बारे में अभी निश्चित तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।अधिकारी ने कहा कि मरने वालों में 11 महिलाएं और तीन लड़कियां हैं।यह घटना राजधानी शिमला से 190 किमी दूर नर्वा तहसील में रोहाना के पास हुई। यह राज्य के सदूरवर्ती उत्तराखंड सीमा से लगा इलाका है।प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही गांव वालों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया था।