5 Dariya News

श्रीलंका में कचरे के ढेर में मरने वालों की संख्या 32 हुई

5 Dariya News

कोलंबो 19-Apr-2017

श्रीलंका में बुधवार को एक कचरे के ढेर के ढहने से मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। इसमें आठ लोग लापता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, श्रीलंकाई आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि मीथोत्मुला कचरा ढेर स्थल पर बचाव और खोजी अभियान जारी है।बड़े क चरे के ढेर के 14 अप्रैल को ढहने के कारण इसमें कई घर दब गए। इस स्थल पर आग भी लग गई। आग को बुझाने के लिए वायुसेना को तैनात किया गया।कचरे को लेकर निवासी कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अधिकारियों से कचरा किसी अन्य स्थान पर ले जाने का आग्रह कर रहे हैं।सरकार ने कहा कि मीथोत्मुला में अब और कचरा नहीं डाला जाएगा। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अधिकारियों से प्रभावित लोगों को अत्यधिक राहत पहुंचाने के लिए कहा है।