5 Dariya News

भलेठ में 17 महिला मंडलों को मिला सम्मान

सर्वकल्याणकारी संस्था पांच बार पहले भी कर चुकी है सम्मानित

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर 18-Apr-2017

सर्वकल्याणकारी संस्था ने भलेठ में आयोजित कार्यक्रम में सुजानपुर के सत्रह महिला मंडलों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि सुजानपुर क्षेत्र के 514 महिला मंडलों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है तथा इसकी शुरूआत भलेठ में आयोजित कार्यक्रम से की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले सर्वकल्याणकारी संस्था छह बार महिला मंडलों को सम्मानित कर चुकी है।राजेंद्र राणा ने बताया कि मंगलवार को महिला मंडल दोसड़का, महिला मंडल भाडिराणा, महिला मंडल रोपा, महिला मंडल मियाणा, महिला मंडल मिहारपुर, महिला मंडल दाड़ला, महिला मंडल खरसाल, महिला मंडल दरियाल, महिला मंडल लोअर दाड़ला, महिला मंडल चौकी, महिला मंडल दाड़ला डोगरा, महिला मंडल मेहारपुरा, महिला मंडल टिक्कर, महिला मंडल चौंटा, महिला मंडल चौकी दो को सम्मानित किया गया है।सर्वकल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर क्षेत्र में महिला मंडलों के स्थायी भवन निर्माण के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन उपलब्ध होने पर सभी महिला मंडलों में चरणबद्व तरीके से भवन निर्माण करवाया जाएगा इस के लिए किसी भी तरह की धन की कमी आड़े नहीं आएगी। 

राजेंद्र राणा ने कहा कि सर्वकल्याणकारी संस्था ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई प्रकल्प आरंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को भी सुदृढ़ करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।इस अवसर पर राजेंद्र राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सुजानपुर में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं, सुजानपुर को उपमंडल का दर्जा, नगर परिषद का दर्जा, मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य आरंभ किया गया इसके साथ ही सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भलेठ में पुल के निर्माण कार्य भी आरंभ हो चुका है।इस अवसर पर सर्वकल्याणकारी संस्था के महासचिव लेखराज ठाकुर,जिला परिषद सदस्य गौरां देवी, टीहरा के पंचायत प्रधान रमेश चंद,संस्था के महासचिव अशोक राणा, पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।