बीएसएफ ने 7 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए
5 Dariya News
कोलकाता 16-Apr-2017
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सात लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक आर.पी.एस. जसवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवानों ने शनिवार रात चुरियंतपुर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ गेट के पास छापेमारी की और वहां से 2,000 रुपये के 350 नकली नोट जब्त किए।उन्होंने कहा, "जवानों ने नकली भारतीय मुद्रा को लेने के लिए भारत की तरफ मौजूद आरोपियों को ललकारा, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे।"दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के बीएसएफ ने इस वर्ष अबतक 21.98 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं और दो तस्करों को गिरफ्तार किए हैं।