5 Dariya News

शंघाई में शनिवार 120 सालों में अप्रैल माह का सबसे गर्म दिन

5 Dariya News

शंघाई (चीन) 16-Apr-2017

चीन के शंघाई में शनिवार (15 अप्रैल) का दिन पिछले 120 सालों में अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा है। यहां शनिवार को तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शंघाई के मौसम केंद्र के मुख्य सेवा अधिकारी कोंग चुनयान के अनुसार, शंघाई में मौसम संबंधी पहले के आकंड़ों से पता चलता है कि आखिरी बार 1896 में अप्रैल मध्य में एक दिन का तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया था। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, शहर में तपिश का अनुभव दर्ज हुआ और दक्षिण-पश्चिमी अंतर्देशीय हवाएं बहुत मजबूत नहीं रहीं। वहीं, आद्र्रता की कमी और बादलों के कम घिरने के कारण तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है।