5 Dariya News

श्रीलंका : कूड़े के ढेर की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 20 हुई

5 Dariya News

कोलंबो 16-Apr-2017

श्रीलंका में कूड़े के ढेर के ढहने से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 20 हो गई। आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि कूड़े के और ढेर के ढहने की आशंका के कारण इलाके के 130 से अधिक निवासियों को घरों को खाली करने की सलाह दी गई है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि कोलंबो से बाहर मीटोमुल्ला में शनिवार को हुई इस घटना के बाद अब वहां कूड़े को फेंकने पर रोक लगा दी गई है। उप विदेश मंत्री हर्ष डी सिल्वा ने कहा कि यह समस्या कई सालों से, लगभग 20 साल से, चली आ रही थी और अंत में लैंडफिल का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने कहा, "हालांकि अब इस स्थान पर और कूड़ा नहीं डाला जा रहा है।"उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भूस्खलन की आशंका के कारण यहां रहने वालों को यहां से जाने के लिए आर्थिक मदद देने की पेशकश भी की गई थी, इसके बावजूद कुछ लोग यहां से नहीं गए। उन्होंने कहा कि इन्हें दो दिन पहले ही उन्हें यहां से जाने की सलाह दी गई थी।