5 Dariya News

भोरंज उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रेम कुमार धूमल को

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला 13-Apr-2017

भोरंज उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिल धीमान की जीत का श्रेय नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को देते देहरा विधानसभा के भाजपा विधायक पूर्व मंत्री रविन्द्र रवि व जसवां-भाजपा विधानसभा के भाजपा विधायक व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बिक्रम ठाकुर ने सयुंक्त व्यक्तव्य में कहा की प्रदेश में भाजपा विधानसभा चुनावों में अपनी विजय का इतिहास कार्यकताओं के बलबूते पर रचकर प्रदेश की जनता को भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से मुक्त करवाएगी।भाजपा विधायक रविन्द्र रवि व विक्रम ठाकुर ने कहा की भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हुई करारी हार से मतदाताओं ने स्पष्ट संदेश दिया की भ्रष्ट कांग्रेस को प्रदेश से उखाडऩा अतिआवश्यक हैं। उन्होंने कहा की भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी के भ्रष्ट मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काले कारनामों ने प्रत्येक हिमाचली की ईमानदार छवि को शर्मशार किया है। उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों पर पूर्ण विश्वास करके भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना रखा है। भाजपा नेताओं का कहना की प्रदेश की जनता भी विधानसभा चुनावों होने की घोषणा का बेसव्री से इन्तजार कर रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश में भाजपा फिफ्टी प्लस मिशन को फतह करके प्रदेश की सत्ता में सत्तारुड़ होगी। भाजपा नेताओं का कहना की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय का कस चूका शिंकजा उनकी भ्रष्ट छवि को स्पष्ट कर चूका है। उन्होंने कहा की भ्रष्ट मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कारण मुख्यमंत्री के सवैधानिक पद को भी ठेस पहुंची है।