5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

5 Dariya News

नई दिल्ली 13-Apr-2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों की वीरता को कभी भुलाया नहीं जाएगा। मोदी ने ट्वीट किया, "जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को नमन। उनकी वीरता और साहस को कभी भुलाया नहीं जाएगा।"यह हत्याकांड अमृतसर के जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल, 1919 को हुआ था। जलियांवाला बाग में एकत्रित हुए अहिंसावादी प्रदर्शनकारियों पर ब्रिटिश इंडियन आर्मी ने गोलियां बरसाईं थीं।