5 Dariya News

मुख्यमंत्री ने होशियार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए विशेष रिहायशी स्कूल का नींव पत्थर रखा

अकाली-भाजपा सरकार लड़कियों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने वाली पहली सरकार- हरसिमरत कौर

5 दरिया न्यूज

बठिंडा 08-Dec-2013

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने होशियार व होनहार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व रिहायश नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के उद्धेश्य से आज यहां अपनी प्रकार का अद्भुत विशेष रिहायशी स्कूल का नींव पत्थर रखा। जहां सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा में अस्सी प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सैकेण्डरी स्तर की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।यहां ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग पीटीयू कैम्पस में स. बादल ने दस एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस स्कूल का नींव पत्थर संसद सदस्य बीबी हरसिमरत कौर बादल और शिक्षा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका की उपस्थिति में रखा।इसी दौरान एक बडी¸ एकत्रिता को सम्बोधन करते हुए स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे छ: स्कूल स्थापित कर रही है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी तबदीली यकीनी तौर पर आएगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आलमी स्तर पर सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में बहुत तेजी से हो रहे बदलाव के कारण किसी भी राज्य या देश यहां तक की परिवार की तरक्की के लिए शिक्षा बुनियाद बन चुकी है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार इस उद्धेश्य के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है और गठबन्धन सरकार ने सत्ता संभालने के बाद शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने के लिए बहुत से प्रयत्न किये हैं ताकि हमारे नवयुवक भविष्य में पैदा हो रही नई चुनौतियों का सामना कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के गरीब व कमजोर वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और बराबर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव यत्न कर रही है ताकि यह बच्चे कान्वैंट स्कूलों में पढ़ने वाले अपने साथियों को मुकाबला दे सकें। 

बादल ने कहा कि इन होनहार बच्चों को जहां शिक्षा व रहन-सहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी वहीं इन बच्चों के लिए राज्य सरकार द्वारा पहले ही डा. हरगोबिन्द खुराना छात्रवृति योजना शुरू की जा चुकी है। इस योजना तहत सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा में अस्सी प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पच्चीस सौ रूपये प्रतिमाह के हिसाब से तीस हजार रूपये वार्षिक छात्रवृति दी जा रही है ताकि इन बच्चों की शिक्षा में आर्थिक रूकावटें समस्या न बने।स. बादल ने कहा कि राज्यभर में छ: विशेष रिहायशी स्कूल खोलने का निर्णय लिया था और आज बठिंडा में पहले स्कूल का नींव पत्थर रखकर इसकी शुरूआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बहुत शीघ्र ही अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व जालन्धर में भी ऐसे स्कूल बनाए जा रहे हैं।इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार  की मुख्य प्राथमिकता शिक्षा क्षेत्र रहा है जिस के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में 17 नए डिग्री कालेज व राज्य में नौ नए विश्वविद्यालय बनाए गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्धेश्य से 72000 अध्यापकों की भर्ती की गई है। इन सभी यत्नों के कारण ही पंजाब जो शिक्षा विकास सूचक अनुसार 14वें स्थान पर था अब अग्रणीय स्थान पर पहुंच चुका है।

समाज के गरीब व कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किये यत्नों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का ऐसा राज्य है जहां गरीब लोगों के लिए आटा-दाल योजना आरम्भ की गई है जबकि यह योजना शुरू करते समय कांग्रेस ने इसको खोखलावादा करार दिया था। उन्होंने कहा कि अब हम इस योजना तहत लाभपात्री परिवारों की संख्या पन्द्रह लाख से बढ़ा कर तीस लाख करने जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को कहा कि वह राज्य की कांग्रेस लीडरशिप द्वारा किये जा रहे गुमराहकुन प्रचार से सतर्क रहे क्योंकि कांग्रेसियों को अकाली भाजपा गठबन्धन की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही मकबूलियत हजम नहीं हो रही। कांग्रेस को पंजाब व इसके लोगों को विकास के नाम पर गुमराह न करने की सलाह देते हुए स. बादल ने कहा कि इस पंजाब विरोधी पार्टी ने साठ वर्षों दौरान राज्य के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया जबकि दूसरी ओर अकाली भाजपा सरकार ने अपने बहुत थोड़े समय दोरान ही लोक पक्षीय नीतियां लागू करके पंजाबियों का दिल जीता जिस कारण हमें पंजाबवासियों ने दूसरी बार सेवा करने का मौका दिया। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में पंाच राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों के आज आए परिणामों में भाजपा व सहयोगी पार्टियों के अग्रणीय पाटियों के रूप में उभरने पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम कांग्रेस के शासन काल दौरान हुए घोटालों, भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी के विरूद्ध लोगों का स्पष्ट फतवा हैं। साथ ही उन्होंने पंजाब वासियों को आग्रह किया कि वह आगामी संसदीय चुनावों में पंजाब विरोधी कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनावों में भी कांग्रेस का पूर्ण सफाया हो जायेगा और हार के पश्चात यह पार्टी बुरी तरह बिखर जाएगी। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरिन्द्र मोदी ही अगली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगें।

लोक सभा क्षेत्र बठिंडा से संसद सदस्य हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल को उनके जन्म दिन की मुबारकबाद देते हुए उनकी लम्बी आयु की कामना करते हुए कहा कि आज का दिन मालवा क्षेत्र विशेषकर बठिंडा क्षेत्र के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि अब ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार व होशियार बच्चे उच्च बेहतर शिक्षा हासिल करके बुलन्दियां छुएंगें। उन्होंने कहा कि देश केवल स. प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता वाली सरकार ही है जो लड़कियों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक गरीब व कमजोर वर्गों के बच्चों को बराबर अवसर प्राप्त नहीं होते तब तक उन्नति व विकास के मापदण्ड अधूरे रह जाते हैं और इसलिए ही अकाली भाजपा सरकार ने राज्य में यह विशेष स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की शुरूआत से आर्थिक समस्याओं के कारण ही अपने बच्चों को आगे पढ़ाई न करवा सकने वाले माता-पिता चिन्तामुक्त हो जाएंगें।

शिक्षा मंत्री पंजाब ने अपने सम्बोधन में कहा कि बठिंडा में बनने वाले इस स्कूल पर लगभग तीस करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे ओैर यह स्कूल अगले सैशन तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले सैशन से यहां कक्षाएं शुरू हो जाएंगी और इस स्कूल में बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब व फरीदकोट के बच्चे हासिल करेंगें। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने सहित अन्य प्राप्तियों का भी जिक्र किया। समारोह दौरान मुख्य संसदीय सचिव श्री सरूप चंद सिंगला व विधायक श्री दर्शन सिंह कोटफत्ता ने भी अपने विचार प्रकट किये।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री के.जे.एस.चीमा, प्रमुख सचिव शिक्षा श्रीमती अंजलि भावरा, डिप्टी कमिशनर श्री कमल किशोर यादव, जिला पुलिस मुख्य श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, भूतपूर्व मेयर श्री बलजीत सिंह बीडबहिमण, जिला प्रैस सचिव डा. ओम प्रकाश शर्मा व अन्य उपस्थित थे।