सरोज कुमारी वर्मा ‘अवार्ड ऑफ नोबलिस्ट’ से सम्मानित
5 Dariya News
चंडीगढ़ 12-Apr-2017
पत्रकारता और फीचर राइटिंग में अपने दम पर पहचान बनाने वाली सरोज कुमारी को मुंबई में आयोजित इंटरनैशनल ह्यूमन राइट कौंसिल के भाना अवार्ड-2017 में ‘अवार्ड ऑफ नोबलिस्ट’ से सम्मानित किया गया।भाईदास आडीटोरियम, विले पार्ले, मुबंई में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुंवर अल्फाज चौधरी (पूर्व चेयरमैन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार) ने ये अवार्ड सरोज कुमारी वर्मा (नेहा) को प्रदान किया। सरोज वर्मा को इससे पहले प्राइड ऑफ द कंट्री अवार्ड, ग्रेट आइकॉन ऑफ इंडिया अवार्ड और इंडिया अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस अवार्ड समारोह में उनके अलावा विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को भी अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड हर साल इंटरनैशनल ह्यूमन राइट कौंसिल की ओर से डा. भीमराव अम्बेदकर के विचारों से प्रेरित होकर दिया जाता है।ये अवार्ड मिलने पर सरोज वर्मा ने कहा कि इससे उनका मनोबल और बढ़ा है। वे हमेशा ही महिला शक्तीकरण करने और समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रयासरत रहती हैं। लेखन कार्य के जरिए उनका ये काम आगे भी जारी रहेगा। अवार्ड मिलने से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने इसका श्रेय अपने परिवार को दिया।इस अवार्ड समारोह में पदम भूषण उदित नारायण, कुमार सानू, अभिनेता रजा मुराद के अलावा संगीत और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी उपस्थित थीं।