योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह, नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
5 Dariya News
नई दिल्ली 09-Apr-2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान पार्टी और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यहां अंतरराज्यीय परिषद की स्थायी समिति की बैठक में भाग लिया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से भी बातचीत की।भाजपा अध्यक्ष शाह से अपनी आधे घंटे की मुलाकात में आदित्यनाथ ने कई प्रमुख मुद्दों सहित उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या की जगह उत्तर प्रदेश में पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए संभावित नामों पर भी चर्चा की।पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि शाह और आदित्यनाथ में उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल पर भी चर्चा की।इसके बाद आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।