5 Dariya News

विस अध्यक्ष ने एनजीओ से राज्य के शैक्शिक परिदृश्य में सुधार लाने में योगदान देने के लिए कहा : कविन्द्र गुप्ता

5 Dariya News

जम्मू 06-Apr-2017

प्रदेश के शिक्षा स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सरकार-गैर सरकारी संगठनों का मिलजुल कर कार्य करना आवश्यक है। यह बात जम्मू कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता ने रोटरी कल्ब द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय डील्ली में आयोजित एक कार्यक्रम कही। इस कार्यक्रम के दौरान रोटरी कलब ने 100 डेक्स स्कूल को प्रदान किये।  अध्यक्ष ने कहा कि गैर सरकारी संगठन और सरकार इस समाज के दो मजबूत स्तंभ है जो देश को और ऊंचा उठाने व मजबूत बनाने का कार्य करते है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संगठन पिछडे़ लोगों के लिए सरकार द्वारा उनकी भलाई के लिए उठाये गये कदमों के बारे में उन्हें जागरूक बनाने के साथ साथ यह भी निश्चित करते है कि ऐसी सेवाएं केवल जरूरतमंदों को ही मिले। खेलों के बारे में बोलते हुए कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि शैक्षणिक पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के शारीरिक विकास की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल कूद से ही बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास पूर्ण होता है। अध्यक्ष ने सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को सरकारी स्कूलों की तरफ आकर्शित करने के लिए यहां पर भी हर सुविधा प्राप्त होनी चाहिए जैसे कि आज कल नीजि स्कूलों में होती है। स्कूल के प्रिसिपल की मांगे जैसी बिजली, शौचालय, पक्का रास्ते इत्यादि की प्रक्रिया में अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का निवारण जल्द ही किया जायेगा। उन्होंने स्कूल में पौधारोपण करने का भी निर्देश दिये।रोटरी कलब की प्रशंसा करते हुए कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह संगठन हमेशा ही पिछडे हुए लोगों की मदद में तत्पर रहता है।निदेशक स्कूल एजूकेशन बबिला रकवाल, प्रधान रोटरी कलब जम्मू रविन्द्र कौल, स्कूल के फकेल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी, शिखा विभाग के अधिकारी और रोअरी कलब के सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।