युनिवर्सल गु्रप द्वारा चौथे डिग्री वितरण समागम का आयोजन
युवा अपनी शिक्षा का सही उपयोग करते हुए देश के उज्जवल भविष्य के लिए योगदान दें: मोहनवीर सिंह
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 05-Apr-2017
युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा चौथे वार्षिक डिग्री वितरण समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मास्टर इन कंस्टरक्कशन टेक्नोलोजी और मैनेजमेंट, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, मकैनिकल इंजीनियरिंग, ईलेक्ट्रोनिक्स , कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ,एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीएड व बीसीए के ४५८ विद्यार्थियों को डिग्रियों से नवाजा गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का मीठा फल देने के लिए एडीशनल डायरैक्टर डी टी ई मोहनवीर सिंह ने मुख्यातिथी के तौर पर शामिल होकर विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की। जब कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डीन कालेज डिवैल्पमैंट डा.कुलबीर सिंह ढिल्लों ख़ास मेहमान के तौर पर प्रोगराम में उपस्थित हुए। समागम की शुरुआत इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा सर्सवती वंदना व मु यातिथी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके बाद डिग्री वितरण समागम की शुरुआत की गई जिसमें युनिवर्सल गु्रप के विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गई।मोहनवीर सिंह ने विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करते हुए कहा कि यह क्षण एक विद्यार्थी के जीवन में खुशियां लेकर आता है वहीं उनके लिए आने वाली चैलेंज भरी जिंदगी भी उनकी प्रतीक्षा कर रही होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपनी शिक्षा का सही उपयोग करते हुए देश के उज्जवल भविष्य के लिए सदोपयोग करें।
इसके साथ उनकी और राष्ट्र की तरक्की होना लाजमी है।उन्होंने युवाओं को समाज में बदलाव लाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा का मनोरथ हर नागरिक को जातिवाद, धर्म व भाषाई भेदभाव से उपर उठाना है और इसे अपनाना समय की जरूरत है।पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डीन कालेज डिवैल्पमैंट डा.कुलबीर सिंह ढिल्लों ने युनिवर्सल गु्रप की मैनेजमेंट को उच्च स्तरीय शिक्षा देने पर बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।युनिवर्सल गु्रप के चेयरमैन डा गुरप्रीत सिंह ने इस अवसर पर डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षा संस्थान के लिए जरूरी है कि वे अपने विद्यार्थियों को आधुनिक व नैतिक शिक्षा दे और युनिवर्सल गु्रप अपने विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हवा में टोपियां उछाल कर अपनी आने वाली जिंदगी पर खुशी व्यक्त की।