5 Dariya News

जम्मू में भारत व पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

5 Dariya News

पुंछ 05-Apr-2017

जम्मू क्षेत्र के पुंछ सेक्टर में बुधवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तानी सेना ने सुबह 9.05 बजे भारतीय सेना की चौकियों पर छोटे व स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना की ओर से प्रभावी तरीके से जवाब दिया जा रहा है।"उन्होंने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी अभी जारी है।पाकिस्तानी सेना पिछले चार दिनों से जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय चौकियों को निशाना बना रही है।