जम्मू क्षेत्र में बटोत-किश्तवाड़ सड़क में भूस्खलन, 3 मरे
5 Dariya News
किश्तवाड़ 03-Apr-2017
जम्मू क्षेत्र में बटोत-किश्तवाड़ सड़क पर सोमवार को भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि राहत व बचाव दलों ने मलबे से तीन लोगों के शव निकाले। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस वक्त घटना घटी, उस वक्त वे लोग सड़क से गुजर रहे थे।घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।