5 Dariya News

इंडोनेशिया में भूस्खलन, 11 दबे

5 Dariya News

जकार्ता 01-Apr-2017

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 11 लोग दब गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि पोनोरोगो जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुए, जिसमें 25-30 घर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी हैं।