लाल सिंह ने मांडा चिड़ियाघर में चिल्ड्रन पार्क, स्नेक चैम्बर, टर्टल पोंड का उद्घाटन किया
5 Dariya News
जम्मू 01-Apr-2017
वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने आज मांडा चिड़िया घर में एक चिल्ड्रन पार्क, स्नेक चैम्बर तथा टर्टल पोंड का उद्धाटन किया।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे जम्मू कश्मीर के बच्चों के लिए चिड़िया घर में मनोरंजन की सुविधाएं भी होंगी। मंत्री ने अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से मांडा चिड़ियाघर परियोजना को लक्ष्य सहित समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।पिंरसिपल चीफ कन्जरवेटर वनए. के. सिंह, प्रदुशण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन रवि केसर, मुख्य वन्य जीव संरक्शक सुरेश चौधरी, सीसीएफ आईएफएस रोशन जग्गी, आरडब्ल्यूएलडब्ल्यू डॉ वी. एस. सेंथील कुमार, वन्य जीव सरंक्शक जम्मू अमित शर्मा तथा विभाग के अन्य अधिकारी दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे।लाल सिंह ने वन्य जीव विभाग को निर्देश दिये कि भीतरी क्शेत्रों तथा हिरण पार्क के तालाब से झाड़ियों तथा अन्य वस्तुओं को हटाया जाये।मंत्री ने मांडा के जिला वन्य अधिकारी को पार्क में जानवरों को दी जा रही खाने पीने की सुविधाओं की व्यक्तिगत रूप से जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने मगरमच्छों के तालाब में नियमित जलापूर्ति हेतु सिंचाई के लिए पार्क में निर्मित सिंचाई नालियों की मुरम्मत करने को भी कहा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को पार्क मे पर्याप्त साफ सफाई तथा सिंचाई सुविधाओं को बनायें रखने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्क में शहतूत तथा जामुन के पौधे लगाने पर भी बल दिया।उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाओं से पार्क में आने वाले लोग आकर्शित होंगे।इसके उपरांत मंत्री ने रामनगर वन्य जीव स्थल का दौरा कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोगों के पार्क में आने के एक निर्धारित समय तय किया जाये ताकि वन्य जीवों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने पार्क में स्कूली बच्चों के लिए विशेश मनोरंजन की सुविधाओं को बढ़ाने पर भी बल दिया।