5 Dariya News

डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से भेंट की

सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों, ढांचे के विकास पर बल दिया

5 Dariya News

जम्मू 30-Mar-2017

जम्मू विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने आज केन्द्रीय विŸा एवं रक्षा मंत्री अरूण जेटली से आज संसद मे उनके कार्यालय में भेंट कर सीमावर्ती क्षेत्रों में सडत्रक सम्पर्क एवं ढांचागत विकास के मुद्दे पर चर्चा की। डिप्टी स्पीकर ने बांदीपोरा से गुरेज सड़क की खस्ता हालत को भी बताया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के लाभ के लिए एक सर्वऋतु दो तरफा सड़क के विकास की आवष्यकता है तथा इसे रक्षा मंत्रालय के तहत स्टैटेजिक रोड़ बनाने की भी आवष्यकता है।बातचीत के दौरान डिप्टी स्पीकर ने केन्द्रीय मंत्री को गुरेज तथा लद्दाख के क्षेत्रों के मरीजों को एयरफोर्स द्वारा दी जा रही हैलीकापॅटर सेवा की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि यह सेवा रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में बंद की जा चुकी है तथा इसे चिकित्सा आपातकालीन के दौरान इन दूर दराज़ के क्षेत्रों के लोगों की सहायता के लिए पुनः बहाल करने की आवष्यकता हैं।अंत में डिप्टी स्पीकर ने गुरेज को कष्मीर घाटी से जोड़ने वाली सूंरग के निर्माण के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने चनडेज-बांदीपोरा से जे़दखोसितो से सूरंग के निर्माण के लिए एक सर्वे करने पर भी बल दिया। गुरेजी ने जानकारी दी कि इन क्षेत्रों का क्षेत्रफल लगभग 4 से 5 किलोमीटर का हैं तथा  कहा कि अगर यह सूरंग से जुडत्रता है तो गुरेज के लोगों को इससे सर्वऋतु सड़क सम्पर्क उपलब्ध होगा।