5 Dariya News

इंडो ग्लोबल कालेजिस में भ्रष्टाचार मुक्त समाज का भविष्य विषय पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन

देश की विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं से आए बुद्धिजीवियों ने किया विचार विमर्श

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 30-Mar-2017

इंडो ग्लोबल गु्रप आफ कालेजिस के कालेज आफ एजुकेशन द्वारा भारतीय परिषद आफ सोशल साईंस यानि आईसीएसएसआर के सहयोग से राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। भ्रष्टाचार मुक्त समाज का भविष्य विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय कांफ्रेंस में देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने भाग लेते हुए उज्जवल समाज के लिए देश को भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए एक सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी प्रयासों पर विचार विमर्श किया। इस राष्ट्रीय समागम का उद्घाटन डीएवी कालेज, चंडीगढ़ के प्रिंसीपल डा बीसी जोशन और इंडो ग्लोबल गु्रप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला द्वारा किया गया।डा जोशन ने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए उच्च कद्रों कीमतों कौर नैतिक विरास्त को संभालने पर बल देते हुए कहा कि देश वासियों को अगर उनकी विरास्त और कद्रों कीमतों से जोडा जाए तो यकीनन देश तरक्की के रास्ते पर चल सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय जहां शिष्टाचारी और नर्म दिल इंसान हैं वहीं भ्रष्टाचार इन अच्छी सोच को धीरे धीरे खत्म करते हुए देश वासियों को खुदगर्ज बना रहा है।

चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट आफ डिवेल्पमेंट एंड कम्युनिकेशन प्रो एस एन शर्मा और प्रो बी एस घुम्मण भ्रष्टाचार के तरीके शेयर करते हुए उस पर रोक लगाने के तरीके भी शेयर किए। जबकि प्रो शर्मा ने एक अध्यापक के भ्रष्टाचार को रोकने में उसके योगदान संबंधी भी नुक्ते बताए गए। इंडो ग्लोबल गु्रप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने उपस्थित अतिथियों के साथ इस राष्ट्रीय समागम के कई नुक्ते शेयर करते हुए देश के विकास में भ्रष्ट्राचार द्वारा पैदा की जाने वाली रुकावटों और उनके सही समाधान पर भी विचार विमर्श किया गया। इंडो ग्लोबल के सीईओ मानव सिंगला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी जहां राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है वहीं एक नया प्रयास करते हुए देश में घर कर चुकी कई बुराईयों को भी जड़ से खत्म कर सकती है, बस उसके लिए जरुरत है सही उपाय करने की। जबकि इस तरह के प्लेटफार्म छात्रों को भरपूर जानकारी देने के साथ साथ शिक्षा जगत के माहिरों की सोच को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर इंडो ग्लोबल के कई छात्रों ने भी विचार व्यक्त किए।